छत्तीसगढ़हेल्थ

नशा मुक्ति,स्वक्छता को लेकर जिला चिकित्सालय में चलाया गया अभियान

*नशा मुक्ति, स्वक्छता को लेकर जिला चिकित्सालय में चलाया गया अभियान*
*नशा का सेवन करते पाए जाने पर कोटपा एक्ट तहत 5 पर की गई कार्यवाही वसूले गए 200 रुपए जुर्माना*
**आप की आवाज 9425523689**
बेमेतरा =मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ गणेश लाल टंडन के निर्देशानुसार जिला बेमेतरा के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों को स्वक्छ रखने ,व्यसन मुक्त करने, नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे अस्पताल परिसर पर कोई भी मादक पदार्थ का उपयोग, शराब,,गुटका,तंबाखू युक्त पदार्थ का सेवन कर सार्वजनिक स्थल में थूकना,बीड़ी,सिगरेट आदि का उपयोग करते पाए जाने पर कोटपा एक्ट तहत कारवाही, 200 जुर्माना वसूला जाएगा । जिनसे अस्पताल परिसर में मरीजों को स्वास्थ्य में परेशानी का सामना न करना पड़े अस्पताल की स्वक्क्षता बनी रहे यह निर्देश अस्पताल प्रमुख के साथ आम लोगो से भी अपील कर कहा गया की अस्पताल सार्वजनिक स्थल पर धूम्र पान सेवन न करें। जिसके तहत 24 जनवरी को जिला चिकित्सालय बेमेतरा परिसर में सिविल सर्जन डॉ संत राम चुरेंद्र के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया और परिसर में आए आम जन मरीजों के परिजन स्टॉप आदि को चेकिंग कर पांच व्यक्ति को व्यसन करते पाए जाने पर टोटल 1000 रुपए जुर्माना और अन्य को नशा से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। औचक चेकिंग अभियान में अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु,आरती दत्ता,के साथ गार्ड अन्य स्टाफ शामिल थे ।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button