न्यूज़रायगढ़

महिला कांग्रेस की सहभागिता से रायगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा होगी ऐतिहासिक

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630



*राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने महिलाओं को दी जिम्मेदारी*

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माननीया अल्का लाम्बा,छत्तीसगढ़ प्रभारी महिला कांग्रेस सुनीता शेरावत महिला प्रदेश अध्यक्ष फूला देवी नेताम की उपस्थिति में प्रदेश भर की महिलाओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में विशेष बैठक करते हुए जिम्मेदारी दी गई उक्त बैठक में रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी चौहान अपनी महिला टीम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भारत जोड़ने यात्रा को सफल करने में पूर्ण सहभागिता की शपथ ली।
ज्ञात हो कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया है वही छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से इस महाअभियान का श्री गणेश किया जाना है।उक्त महा अभियान को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की उपस्थिति में रायपुर प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रभारी महिला कांग्रेस सुनीता शेरावत महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने प्रदेश भर की महिलाओं का बैठक लिया उक्त बैठक में रायगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान अपने टीम के साथ उपस्थित हुई,बैठक दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संमस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर ऊर्जा का संचार भी किया महिला कांग्रेस से उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यक्रम और जनांदोलन में सहभागिता देने विशेष रूप से अपील किया वही 15 फरवरी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो रायगढ़ के छातामुरा से ढिमरापुर तक राहुल गांधी के अगुवाई में होनी है के लिये जिम्मेदारी दी गई,
रानी चौहान ने अध्यक्ष समेत उपस्थितजनों को विश्वास दिलाते हुए आश्वासन दिया कि रायगढ़ की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी जिसमें महिलाओं की विशेष सहभागिता रहेगी।बैठक दौरान रायगढ़ से
उपाध्यक्ष पदमा चौहान,महासचिव पल्लवी महंत भी शामिल हुई।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button