CG News: मनमर्जी ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को पड़ेगा महंगा आया ये निर्देश…

CG News: रायपुर। बच्चे हमारे देश का भविष्य है, जिसकी नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है। तो सब मिलकर ऐसा प्रयास करें कि स्कूल में पढऩे वाले सभी बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ें। उक्त बातें रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में कही।

Also Read: Raigarh News: एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा सड़क निर्माण देगा 3000 ग्रामवासियों को लाभ; 1.2 करोड़ के कुल लागत में होगा कार्य

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पालक बड़ी उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करने स्कूलों में अपना शत-प्रतिशत दें।

Also Read: Delhi News: बदले गए DGP, अब ये आईपीएस संभालेंगे राज्य पुलिस के कमान…

CG News : बच्चों में बहुत प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है। स्कूलों का वातावरण अच्छा होना चाहिए। कलेक्टर गोयल ने डीईओ को समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अनाधिकृत रूप से स्कूल नहीं वाले एवं बिना बताए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों का उस दिन के वेतन में कटौती करने एवं वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दिए। आगामी माह में स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होने वाली है, जिसको ध्यान में रखते हुए परीक्षा का सफल संचालन करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button