Today Horoscope : कर्क, सिंह और कुम्भ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इनको मिल सकती है व्यस्तता
Today Horoscope : मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) आज के दिन कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का योग है। मित्रों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज के दिन प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में देरी होगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। शारीरिक कष्ट होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: पीला
मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में लेट होगा। दूसरों के काम में दखल देने का प्रयास न करें। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ नंबर: 8, शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक पर जा सकते हैं। मनपसंद जगह से अच्छा समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। टेंशन रह सकती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: केसरी
सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
आज के दिन धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। धर्म आध्यात्म में रुचि बनी रहेगी। लाभ प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी से लड़ाई हो सकती है। निवेश शुभ कारक रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: काला
Also Read: Raigarh News: राज्य सभा सांसद के निर्वाचन पर गोमती साय ने दी बधाई
कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज के दिन किसी अपरिचित से मेल मिलाप ना करें। टेंशन बनी रहेगी। किसी से झगड़ा हो सकता है। वाणी में नियंत्रण बनाए रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। लव लाइफ में टेंशन हो सकती है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: सफेद
तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
आज के दिन भाग दौड़ बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी होगा। काम बिगड़ सकते हैं। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। किसी के बहकावे में ना आएं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: समुद्री
वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। खर्च अधिक होगा। शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। कॉन्फिडेंस बना रहेगा। नौकरी और बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: भूरा
धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)
आज के दिन सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। घर बाहर सम्मान प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों की सेवा करें।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नीला
मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
आज के दिन लोगों को आपसे जलन होगी। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक लाभ ज्यादा होगा। नया कार्य प्रारंभ करने का प्लान बनेगा। मित्रों के साथ बाहर जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: हरा
कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज के दिन सफलता प्राप्ति के योग हैं। लक आपका साथ देगा। जीवन व्यस्त रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: गुलाबी
मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Today Horoscope : आज के दिन नया प्लान बनेगा। व्यवसाय में वृद्धि के लिए दोस्त का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाणी में संयम बनाकर रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: नीला