
CM Kanya Samuhik Vivah Yojana: राजिम कुंभ में कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन आज, दांपत्य जीवन में बंधेंगे जिले के 180 जोड़े
CM Kanya Samuhik Vivah Yojana: राजिम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इस बार राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज 2 मार्च को किया जाएगा। इसमें जिले के 180 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा।
Also Read: Crime News : बदमाशों ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को पीटकर किया लहूलुहान
CM Kanya Samuhik Vivah Yojana : वहीं इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकगण शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस मौके पर जिले के कलेक्टर, SP, कुंभ में पहुंचे साधु संत भी शामिल होंगे। इसके साथ ही विवाहित जोड़ों को शासन के द्वारा उपहार भेंट किए जायेंगे।