परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न जगहों पर जगहों पर किया जाएगा लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन

मार्च, अप्रैल और मई में शिविर आयोजित करने हेतु तिथि की गई है निर्धारित

जशपुरनगर 18 मार्च 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के आदेशानुसार आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से जिला परिवहन विभाग द्वारा मार्च, अप्रैल और मई में जिले के सभी विकासखण्डों के पृथक-पृथक स्थानों में  लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजन करने हेतु तिथि निर्धारित की गई हैं।
         परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च को पत्थलगांव, 03 अप्रैल को दुलदुला, 19 अप्रैल को फरसाबहार, 26 अप्रैल को बगीचा, 08 मई को मनोरा, 17 मई को कांसाबेल एवं 31 मई 2024 को कोतबा में लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजन हेतु तिथि निर्धारित है।

Share This Article
Leave a review