CG News : नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी समझ कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट…

CG News : कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा रहे हैं। कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने बीच सड़क पर शव फेंक दिया। यह घटना भामरागढ़ थाना क्षेत्र की है।

 

Also Read: उठाई गिरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार आरोपी से 01 लाख 78 हजार जप्त

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कांकेर जिले में मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। इसके बाद ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर उन्होंने शव फेंक दिया। मृतक अशोक तलाण्डी दामरांचा गांव का रहने वाला था। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button