Raigarh News : न्याय के लिए इधर-उधर भटकने के बाद परिवार के सदस्यों का आखिरी रास्ता गांधी प्रतिमा के पास अनोखा धरना
Raigarh News : रायगढ़ :
परिवार का कहना है कि सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है जो कि मेरे घर के ठीक सामने हैं अगर सामुदायिक भवन बन रहा है इसमें हम लोगों की कोई दिक्कत और परेशानी नहीं है हम लोग सिर्फ इतना चाहते हैं कि हम लोगों को आने-जाने के लिए रास्ता दिया जाए नहीं तो हम लोग आना-जाना कैसे करेंगे और मेरे घर आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा.

गांव के कुछ रसूखदारों के द्वारा हम लोगों को परेशान करने की मनसा से नेताओं के द्वारा अधिकारीयों पर दबाव डालकर परेशान किया जा रहा है.
Raigarh News : आज हम थक हार कर गांधी प्रतिमा के सामने सुबह से अनशन पर बैठे हैं विदित हो की परिवार के मुखिया कथावाचक हैं उसी से उनका परिवार पालन पोषण होता है अनशन पर बैठे घर के मुखिया के द्वारा श्री कृष्ण भागवत कथा का पाठ कर अनोखा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है देखना लाजमी होगा कि लोकसभा चुनाव के बिजी समय के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या फिर आगे भी भटकना पड़ेगा हालांकि समाचार लिखे जाने तक तहसील कार्यालय से अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात करने की कोशिश कर रहे थे।



