छत्तीसगढ़

Raigarh News : विधायक निवास में कुंजेमुरा में कांग्रेस पार्टि का लोकसभा चुनाव तैयारी हेतु आवश्यक बैठक हुआ सम्पन्न…

Raigarh News : अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत कुंजेमुरा विधायक निवास पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस पार्टि द्वारा आवश्यक बैठक आहुत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा रायगढ़ चुनाव हेतु पूर्ण बहुमत के साथ सांसद बनाने के लिए लैलूंगा विधानसभा के कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों को आवश्यक दिशानिर्देश देकर कर कार्य भार सौंपना था। वर्तमान विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार ने कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं राजनीतिक दांवपेंच की बहुत ही अच्छे उपदेश सुनाकर युवाओं का मनोबल को बढ़ाया ताकि पूर्ण बहुमत के साथ रायगढ़ लोकसभा सीट जीत हासिल कर कांग्रेस का परचम लहराया जा सके।

Also Read: Bastar : बस्तर में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- मोदी का सिर लाठी से फोड़ना चाहते हैं.. लेकिन

Raigarh News : कार्यक्रम में तमनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, बबलू साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रायगढ़, माणिकचंद्र पटनायक उपाध्यक्ष ब्लॉक कमेटी तमनार, गीता राठिया महिला अध्यक्ष तमनार एवं समस्त सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता गण सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button