अन्यन्यूज़

Crime News : अवैध संबंध में गर्भवती हुई नर्स फिर खुद का डिलेवरी करने पहुंची.. जानें क्या है पूरा मामला 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Crime News : चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 24 साल की नर्स रिलेशनशिप में थी. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई. प्रेग्नेंट होने के बाद उसने अबॉर्शन कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सका. बुधवार को नर्स ने हॉस्टल के वॉशरूम में खुद डिलीवरी करने की कोशिश की. इस दौरान उसके पास बेबी मृत हालत में मिला, जिसके पैर कटा हुआ था. पुलिस ने 24 वर्षीय नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, 24 साल की लड़की चेन्नई के टी नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी. वह यहां एक युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई. जब उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट है तो उसने अबॉर्शन कराने की कोशिश की, लेकिन किसी वजह से अबॉर्शन नहीं हो सका. बुधवार को जब नर्स अपने हॉस्टल में थी तो उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई, इसके बाद वह तुरंत हॉस्टल के वॉशरूम में चली गई, जहां उसने सेल्फ डिलीवरी का प्रयास किया.

Also Read: CG News : कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत

 

कुछ देर तक वह वॉशरूम में रही, इसके बाद वहां से जोर-जोर से रोने की आवाज आने लगी. रोने की आवाज सुनकर उसके रूममेट्स दौड़कर पहुंचे और नर्स को खून से लथपथ हालत में देखा. नर्स के साथ एक मृत बेबी भी था, जिसके पैर कटे हुए थे. बच्चे का एक पैर कमरे में मिला, जबकि दूसरा गायब था. इसके बाद हॉस्टल रूममेट्स ने नर्स को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल की ओर से इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही वेस्ट माम्बलम पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 201 और 315 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

 

Crime News : इसी के साथ पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद नर्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि नर्स ने खुद प्रसव का प्रयास किया. बच्चे के पैर कटे हुए मिले हैं. नर्स चेन्नई में टी नगर के एक निजी अस्पताल में काम करती है. महिला एक पुरुष के साथ रिलेशनशिप में थी और प्रेग्नेंट हो गई थी. शुरूआती जांच में पता चला है कि नर्स ने गर्भपात कराने का प्रयास किया था.

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button