CG News : सिंचाई के लिए रात को खेत गया था युवक, सुबह मिली लाश, परिवार में छाया मातम..

CG News : खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के देवारीभाट गांव के खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। देवारीभाट गांव खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा का गृहग्राम है।

Also Read: Aaj Ka Rashifal : कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा, परिवार में विवाद हो सकता है

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, खेत में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान उमेश वर्मा (32) के रूप में हुई है। मृतक के पिता अलख वर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने खेत में मूंग बोया है। शाम को सिंचाई के लिए उनका बेटा उमेश वर्मा शनिवार को खेत गया हुआ था और वापस नहीं लौटा। जब सुबह परिजन खेत पहुंचे तो देखा उमेश की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button