छत्तीसगढ़

CG News : बेडरूम में मिली पटवारी की लाश हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG News : बिलाईगढ़ : नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में हल्का पटवारी की संदिग्ध हालत में अपने घर के बेडरूम में लाश मिली है। लाश को देखकर अंदेशा लगाया गया है कि, पटवारी की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read: मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*⚡⚡

CG News : वहीं पटवारी के शव को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि, पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी की अपने ही घर के बेडरूम में लाश मिली। शव की नाक और मुंह से खून निकल रहा है। इसकी सूचना सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button