Aaj ka Rashifal : मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को मिलेगी व्यापार में सफलता, जानिए इनका कैसा गुजरेगा दिन

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि (Today’s Aries Horoscope) स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रहेगा। आलस ज्यादा ना करें। व्यापार व्यवसाय में इच्छित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों की मदद से आपके कार्य बनेंगे। संपत्ति के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता बनी रहेगी।

लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today’s Taurus Horoscope)
आज संपत्ति के कार्य करने से आपको लाभ होगा। बेरोजगारी आपकी दूर होगी। धन की आवक-जावक लगी रहेगी। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर आज खास प्रयास करें, जिससे सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today’s Gemini Horoscope)
आज रचनात्मक कार्य आपके सफल रहेंगे। किसी आनंद उत्सव में भाग आप ले सकते हैं। घर बाहर आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। आपके व्यवहार व कार्य कुशलता से अधिकारी वर्ग आपकी हेल्प करेगा। पूंजी निवेश आज आपका बढ़ेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today’s Cancer Horoscope)
आज ज्यादा क्रोध आप न करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। चिंता आज दिन भर बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। वास्तविकता को ज्यादा महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग ज्यादा हैं। परिवार में कल क्लेश का माहौल बन सकता है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का नीला

सिंह राशि (Today’s Leo Horoscope)
मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। कार्य सिद्ध से आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना बन सकती है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख संपदा की प्राप्ति होगी। व्यापार में कार्य विस्तार की योजना बनेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: गुलाबी

कन्या राशि (Today’s Virgo Horoscope)
आज मेहमानों का आगमन आपके घर में बना रहेगा। उत्साह पूर्वक सूचना आपको मिलेगी। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आकर ना करें। जोखिम के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। पराक्रम में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today’s Libra Horoscope)
यात्रा नौकरी व निवेश में आज आपको लाभ के योग हैं। आज धन की प्राप्ति आपको हो सकती है। कोई बड़ा कार्य होने से आज आप खुश रहेंगे। व्यापार में उन्नति हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार आज प्राप्त होंगे। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ आज आपको ज्यादा मिलेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक राशि (Today’s Scorpio Horoscope)
आज अपने ऊपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा खर्च आज ना करें, नहीं तो कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। पेट विकार के रोग के कारण खानपान पर विशेष सावधानी रखें। विवादों से आपको दूर रहना चाहिए।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: काला

धनु राशि ( Today’s Sagittarius Horoscope)
नए प्लान पर आज आप वर्क कर सकते हैं। लाभ के अवसर आपके लिए आज बढ़ेंगे। कार्यस्थल में विशेष सावधानी बरतें। परिवार की समस्याओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ ज्यादा आज आपको लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति आज हो सकती है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today’s Capricorn Horoscope)
नए लोगों से मुलाकात का आज आपको लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति आसानी से होगी। आज आपकी पूछ परख ज्यादा रहेगी। व्यवहार कुशलता एवं सरलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। खान-पान पर विशेष सावधानी रखें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today’s Aquarius Horoscope)
आज के दिन कोर्ट व कचहरी के फैसले आपके पक्ष में होंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। तंत्र-मंत्र में आज आपकी रुचि रहेगी। संतान के कार्यों के कारण समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनेंगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि (Today’s Pisces Horoscope)
Aaj Ka Rashifal : वाहन व मशीनरी का प्रयोग आज कम करें। दूसरों की बातों को ध्यान से सुने और उस पर अमल करें। पारिवारिक जीवन में टेंशन हो सकती है। बिजनेस में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थाई संपत्ति आप खरीद सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ ट्रैवल पर आप जाएंगे।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button