CG News : 12 जुआडियों से 7310 रूपये एवं मोमबत्ती, ताश पत्ती व प्लास्टिक झिल्ली जप्त किया गया
➤ थाना पाली में अपराध क्रमांक 171/2024, 172/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 पंजीबद्ध
CG News
पाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सलिहाभाठा कलारीनार जंगल में रात के अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर थाना प्रभारी पाली श्री चमन लाल सिन्हा के द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर स्वयं टीम के साथ सलिहाभाठा जंगल पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ जुआडियान रात के अंधेरे व पुलिस को देख भाग गये।
CG News : पकडे गये जुआडियान के कब्जे से जुमला नगदी रकम 7310 रूपये, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक झिल्ली दो अधजली मोमबत्ती मिला, जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 का अपराध पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।




