छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान, बोले- इसमें कांग्रेस का बड़ा हाथ है, यह हम नहीं बल्कि

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बलौदा बाजार की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार की घटना में कांग्रेस का बड़ा हाथ है। यह हम नहीं आम जनता कह रही है। सोशल मीडिया में, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस नेता, कांग्रेस नेता के पूर्व मंत्री और विधायक जमावड़ा कर रहे हैंं। वहीं कांग्रेसी नेताओं का नाम लिए जाने और फंसाने का दबाव बनाने वाले आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुलिस कोई दबाव नहीं बना रही है।

वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं मिलने पर कहा कि मरीजों को मशीन होने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। प्रदेश में रेडियोलॉजिस्ट और एनिस्थिसिया की बहुत कमी है। बांड डॉक्टर की भर्ती कर रहे हैं, उसमें इसका ध्यान रखा जाएगा।

सरगुजा और बस्तर जैसे सुदूर क्षेत्रों में डाक्टर भेजेंगे। आवश्यकता पड़ने पर राज्य से बाहर के भी डॉक्टर बुलाएंगे। वहीं सीआरपीसी की इंसेटिव राशि नहीं मिलने पर कहा कि डॉक्टर और स्टाफ को मार्च 2022 से राशि नहीं मिली है। कांग्रेस ने सरकार रहते यह राशि नहीं दी। लगभग 35 करोड़ बकाया था, जिसमें 23 करोड़ सरकार ने दिया है। आने वाले 6 महीने में सभी देनदारी खत्म कर व्यवस्था सही करेंगे।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 मंत्री बनाये जाने पर कहा कि भाजपा के सभी 42 विधायक मंत्री पद के योग्य हैं। हर विधायक चाहता है मंत्री बन जाऊं। पुरंदर मिश्रा ने अपनी इच्छा जताई है। पार्टी और सीएम के आंकलन के हिसाब से मंत्री बनेंगे। नए पुराने सभी का मंत्रिमंडल में समन्वय होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button