छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता सहित तीन नेता गिरफ्तार, निजी स्कूल में जाकर की थी ऐसी हरकतें

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं की दबंगई कम नहीं हो रही है। कांग्रेस नेता लगातार ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो उन्हें हवालात की सैर करवा सकती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां निजी स्कूल में प्रवेश कर गाली गालौज करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके दो NSUI के भी दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 6 जून को निजी स्कूल की शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। स्कूल प्रबंधन का अरोप है कि विकास तिवारी, हेमंत पाल और कुणाल दुबे ने बीते दिनों स्कूल में आकर गाली-गलौज किया है।

बता दें कि कांग्रेस नेताओं की दबंगई का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले ही भी प्रदेश के कई शहरों से ऐसे मामला सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More
Back to top button