Raigarh : आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 19 जुलाई तक मंगाये गये दावा-आपत्ति आवेदन

रायगढ़, 10 जुलाई 2024/

[img-slider id="274450"]
एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गौशालापारा वार्ड क्रमांक 14 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों पर जांच उपरांत अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी की गई है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 19 जुलाई 2024 सायं 5.30 बजे दावा-आपत्ति आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button