धर्म ज्योतिषी

प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर दादरखुर्द में कल दिनांक को वापसी रथ यात्रा…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा छत्तीसगढ़ – जिले का सबसे प्राचीन ऐतिहासिक आयोजन में शामिल ग्राम दादर खुर्द जहां की पिछले 124वर्षों से भी प्राचीन काल से स्वामी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा होते आ रही हैं, जहां कल दशमी तिथि को भगवान अपने मौसी के घर से वापस अपने धाम को लौटेंगे, प्रातः काल से स्वामी जगन्नाथ जी की पूजन प्रारम्भ हो जाएगी, जिसमें दोपहर से भंडारा एवं शाम 4बजे से भगवान का कर्मा नृत्य दलों के माध्यम से फेरा लगाया जाएगा फिर भगवान जी का रथ पुरानी बस्ती से कंकालीन मंदिर होते हुए, सभी भक्तजनो के द्वार पर जायेगी, समस्त श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की थाली सजा कर आरती की जाएगी, भ्रमण उपरांत पुनः भगवान अपने मूल स्थान में विराजित हो जाएंगे, आयोजन समिति के द्वारा रात्रिकालीन भक्ति जागरण का भी आयोजन जनकपुरी मोहल्ला दादर खुर्द में किया गया है, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने सभी भक्तजन को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है,

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button