मुठभेड़ करीब छह घंटे चली जिसमें शीर्ष नक्सल कमांडर डीवीसीएम लक्ष्मण अतराम भी मारा गया। मार गये नक्सलियों से एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और एक जवान घायल हुआ है।
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थानीय पुलिस और कमांडों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ करीब छह घंटे चली जिसमें शीर्ष नक्सल कमांडर डीवीसीएम लक्ष्मण अतराम, जिसे विशाल अतराम के नाम से भी जाना जाता था, भी मारा गया। मार गये नक्सलियों से एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और एक जवान घायल हुआ है।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।