छत्तीसगढ़न्यूज़

घर में मिली मां-बेटी की अधजली लाश… हत्या के बाद जलाने की कोशिश, बलौदा बाजार की घटना

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के ग्राम भद्रा में मां संतोषी साहू और बेटी की अधजली लाशें मिलीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से ही हत्या का तरीका स्पष्ट होगा। मृतका का इकलौता बेटा इस घटना से बचा है।

बलौदाबाजार।
बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में मां और बेटी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर पर अधजली हालत में मिले हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भद्रा में मां और बेटी की लाश घर के अंदर मिली है।

भद्रा गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला संतोषी साहू और उसकी 16 वर्षीय बेटी की अधजली लाश घर में मिली है। अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। कसडोल पुलिस ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की हर पहलू पर जांच की जा रही है। हत्या कैसे हुई है इसकी जानकारी फोरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा।

घर में बचा इकलौता सदस्य

ग्राम भद्रा में हुए दोहरे हत्याकांड से आसपास के गांवों सनसनी फैल गई है, तो वहीं मृतका के परिवार में अब उसका इकलौता बेटा ही बचा हुआ है। आपको बता दें कि मृतका संतोषी साहू के पति की मौत 2 साल पहले ही हो चुकी है। संतोषी साहू अपने एक बेटे ओमकार साहू और बेटी के साथ घर में अकेली रहती थी।

घटना के दिन मृतका का बेटा दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अहिल्दा गांव गया हुआ था, जहां से उसने अपनी मां को फोन लगाया लेकिन जब किसी ने भी फोन नहीं उठाया तो मृतका के बेटे ने किसी अनहोनी की आशंका से पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पापा के घर फोन लगाया। उसने अपने बड़े पापा को घरवालों के फोन नहीं उठाने की बात बताई, जिसके बाद ही घटना के बारे में जानकारी घरवालों को लगी।

एसपी भी पहुंचे मौके पर

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button