केंद्रीय गृहमंत्री के 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के बयान पर PCC चीफ का पलटवार, बैज ने कहा – 10 साल से यही बोल रहे, कब तक झूठ बोलते रहेंगे…

3 Min Read

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को मार्च 2026 तक पूर्णत: नक्सल समस्या से मुक्त करने की बात कही है. इस बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 10 साल से आप केंद्र में सरकार हैं, 10 साल से आप बोलते आ रहे हैं. चुनाव को देखते हुए आपको ये बातें याद आती है. 2018 से 20 से 2022 में नक्सलवाद खत्म कर देने की बात कही थी, कब तक आप झूठ बोलेंगे. कितने फर्जी एनकाउंटर आपने किया, कितने फर्जी सरेंडर कराए हैं, ये आपको याद है.

Share This Article
Leave a Comment