छत्तीसगढ़रायगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यांग शिविर में 376 बच्चे का हुए पंजियन

घरघोड़ा :- कलेक्टर महोदय जिला रायगढ़ के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में  स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ामें 8 नवंबर को दिव्यांग एवं धड़कन शिविर का आयोजन की गई ।  शिविर में कुल 376 बच्चों का पंजीयन की गई। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का कुल 112 यूनिक आईडी कार्ड  जारी किये गये,जिसमे अस्थि बाधित 50, दृष्टि बाधित 22, श्रवण बाधित 11 , मानसिक एवं सिकलसेल 29 के प्रकरण हैं ।

बाल हृदय संबंधी समस्या वाले 100 बच्चों का स्क्रीनिंग एवं 22 बच्चों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा की चिरायु टीम द्वारा स्क्रीनिंग, इको जांच की गई। 

शिविर को सफल बनाने में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. आर. पैकरा के मार्गदर्शन में सभी चिकित्सक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीईटीओ, विकासखंड लेखा प्रबंधक, विकासखंड डाटा प्रबंधक,फार्मासिस्ट, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, नेत्र सहायक अधिकारी, स्टॉफ नर्स,पर्यवेक्षक, आर.एच.ओ, सी.एच.ओ, पीएडीए, चतुर्थ कर्मचारियों  व समस्त स्वास्थ्य अधिकारी/ कर्मचारियों ,  प्रेरक,मितानिनों का योगदान रहा है।

Show More
Back to top button