छत्तीसगढ़न्यूज़

जशपुर की डॉक्टर ने बिलासपुर सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अंबिकापुर में रहकर नौकरी करने वाली जशपुर की डाक्टर ने सिम्स के गर्ल्स हास्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर उनके दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि डाक्टर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने शहर आई थी। इसके बाद वह दोस्तों से मिलने हास्टल पहुंची थी।

बिलासपुर। जशपुर में रहने वाली अनुप्रिया सिंह(26) डाक्टर थीं। उन्होंने सिम्स से ही अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पिछले साल पूरी की थी। इसके बाद वह अंबिकापुर में रहकर डाक्टरी कर रही थीं। शनिवार को वे परिचित की शादी में शामिल होने के लिए शहर आई थीं। शादी में शामिल होने के बाद वे सिम्स गर्ल्स हास्टल में रहने वाली अपनी दोस्तों से मिलने के लिए हास्टल आ गईं। रात को वे हास्टल में ही थी।

शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था

दोपहर करीब 12 बजे तक वे दोस्तों से बातें कर रही थीं। 12 बजे उनकी सहेलियां कमरे में छोड़कर बाहर निकल गईं। करीब 40 मिनट के बाद जब वे लौटी तो अनुप्रिया का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी तत्काल सिम्स के अधिकारियों को दी गई।

स्वजन को दी घटना की जानकारी

सिम्स के अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डाक्टर की सहेलियों से प्रारंभिक पूछताछ की है। इसमें घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। इधर डाक्टर के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे बिलासपुर के लिए निकल गए हैं। स्वजन के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बिलासपुर की अन्य घटना

बहन पर युवक कर रहे थे कमेंट, विरोध करने पर की पिटाई

naidunia_image

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button