छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

विभाग प्रमुखों से पेंशन के लंबित और निराकृत प्रकरणों की मांगी जानकारी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आम नागरिक बड़ी आशा और विश्वास के साथ आते हैं अधिकारियों का दायित्व बनता है कि उनकी आवेदनों का उचित निराकरण करें-कलेक्टर श्री व्यासकलेक्टर ने जनदर्शन में आम नागरिकों की सुनी समस्या

जशपुरनगर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम जनता से मुलाकात करके उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की बहुत सी उम्मीद रहती है और वे बड़ी आशा और विश्वास के साथ आवेदन लेकर आते हैं। अधिकारियों का दायित्व है कि उनकी समस्या को सुने और आवेदन का त्वरित निराकरण करें। 

            कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि कोई भी आवेदन निराकरण करने के बाद संबंधितों  को सूचना जरूर दे कि उनके आवेदन पर क्या कार्यवाही हुई है। ताकि उनको अनावश्यक न भटकना पड़े। उन्होंने कहा कि पेंशन प्रकरण के भी आवेदन उनके पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से पेंशन के लंबित और निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पेंशन के प्रकरण किस कारण से लंबित है इसकी भी जानकारी अनिवार्य रूप से विभाग प्रमुखों से जवाब मांगा है।

        कलेक्टर जनदर्शन में अवैध बेजा कब्जा हटाने, अनुकम्पा नियुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, ईलाज सहित अन्य आवेदन लेकर ग्रामीणजन पहुंचे थे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button