बेसहारा वृद्ध जनक को वृद्धाश्रम में मिला आश्रय 

बेसहारा वृद्ध जनक को वृद्धाश्रम में मिला आश्रय 

जशपुरनगर 23 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के बेसहारा जिना कोई घर द्वार नहीं है ऐसे वृद्धजनों का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। जशपुर में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा जनक वृद्धाश्रम बांकीटोली जशपुर में संचालित किया जा रहा है। कार्यरत् सामाजिक कार्यकर्ता कु.जमनी यादव फिल्ड के माध्यम से ग्राम बड़ाटेम्पू मनोरा में निवासरत् बेसहारा वृद्ध श्री फौदा मिंज उम्र 65 वर्ष को इस कड़ाके की ठण्ड में बाहर निवास कर रहे थे। 

    जिसे जिले में संचालित वृद्धाश्रम उचित देखभाल संरक्षण के लिए वृद्धाश्रम में संरक्षण प्रदान किया गया है। निवासरत् वृद्धजनों का देखरेख प्रबधंक कु. वंदना तिग्गा, गांगी बाई, मालती यादव, शुभन कुमार एवं पदमनी भगत की निगरानी में विशेष देखभाल किया जा रहा है। अगर कोई वृद्ध महिला-पुरूष बाहर बेसहारा, घुमंतु भिक्षावृति करते दिखे व आश्रम में रहने को इच्छुक हो तो संपर्क नम्बर 7898817658 व 7804036672 में सूचना दे कर समाज सेवा कर सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button