CG Naxal News: सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, DRG का जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस पार्टी

सुकमा : Sukma Naxal News छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में डीआरजी का जवान आ गया। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला चिंतलनार इलाके का है।

Sukma Naxal News मिली जानकारी के अनुसार नवीन स्थापित कैम्प रायगुडा DRG की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने इस इलाके में माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। जवान पोड़ियम विनोद इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल घायल जवान पोडियम विनोद का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जवान अभी खतरे से बाहर है। इलाके में जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।

बीतें दिनों सुरक्षाबलों ने एक बड़ी मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना क्षेत्र के कोराजुगुड़ा और भंडारपदर गांव के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमों को इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे माओवादियों ने अचानक फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली, जिसमें तीन महिला माओवादियों सहित कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।

Share This Article
Leave a review