अन्यछत्तीसगढ़न्यूज़

बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 6 दिनों तक कैंसिल

जबलपुर रेल मंडल पथरिया में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 8 दिसंबर तक प्रभावित रहेगी गाड़ियां

बिलासपुर। यदि आप इस हफ्ते ट्रेन से भोपाल जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ट्रेन की टिकट बुक कराने से पहले कैंसिल होने वाली ट्रेन की जानकारी लेना जरूरी होगा। रेल प्रशासन ने बिलासपुर-भोपाल एवं भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 6 दिनों तक कैंसिल रहने की सूचना

रेल प्रशासन ने यात्रियों को इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए दावा किया कि कार्य के पूर्ण होते ही ट्रेनों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी।

जानें किन तिथियों में कैंसिल रहेगी ये ट्रेनें-

– 1 से 6 दिसंबर 2024 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

– 3 से 8 दिसंबर 2024 को भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button