
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी
रायगढ़। बुधवार सुबह जय सिंह तालाब परिसर में सफाई कर्मचारियों और नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा सभापति जयंत ठेठवार के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कर्मचारियों की मांगों पर शासन के नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस निर्णय का सफाई कर्मचारियों ने तालियों से स्वागत किया और अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने वार्डों और कार्य स्थलों पर लौट गए। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही वार्डों में सफाई कार्य दोबारा शुरू हो गया है और सभी क्षेत्रों में सफाई सुचारू रूप से जारी है।