रायगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ : महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़: जुट मिल स्थित जेल परिसर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दिलेश्वरी महंत के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से अपने पति को छोड़कर रायगढ़ में अकेली रह रही थी।

घटना की सूचना स्थानीय पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ ने पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

मृतका के मायके वाले हीरानगर, इंदिरा चौक में रहते हैं, बावजूद इसके वह अकेली रह रही थी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस इस मामले को हत्या या आत्महत्या के एंगल से देख रही है और जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

[img-slider id="274450"]

हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध  व्यक्ति को पूछताछ के लिए जुटमिल थाना पकड़ कर ले गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button