छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

जिंदल आदर्श भारती ग्राम्य भारती विद्यालय के लिए गर्व का क्षण

कुमारी सिमरन सिंह और हर्ष यादव ने रौशन किया विद्यालय का नाम

किरोड़ीमल नगर। जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों से विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी सिमरन सिंह (बैच 2018-19) ने बी.ए. ऑनर्स (अर्थशास्त्र) में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

इसी तरह, विद्यालय के पूर्व छात्र हर्ष यादव ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में उन्हें सीएमई, पुणे (महाराष्ट्र) में बी.टेक. डिग्री के लिए प्रवेश दिया गया है। बी.टेक. की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद उन्हें एक वर्ष की आर्मी ट्रेनिंग के उपरांत अग्रिम मोर्चे पर पदस्थ किया जाएगा।

इन दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जिंदल आदर्श भारती परिवार ने गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री भरोस राम पटेल, प्रबंध निदेशक, प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने कुमारी सिमरन सिंह और हर्ष यादव को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

– जिंदल आदर्श भारती परिवार

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button