छत्तीसगढ़न्यूज़

ठंड ने पकड़ी रफ्तार: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खत्म, रात का तापमान दो दिन में 2 डिग्री तक गिरने की संभावना; सरगुजा संभाग में घना कोहरा

मैनपाट में सुबह 7 बजे तक कोहरा छाया रहा।

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। अगले दो दिनों तक रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म के बाद शुष्क हवा फिर से आने लगी है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है।

.

आज (रविवार) उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और शुष्क (ड्राई) हवा चलेगी। शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां रात का तापमान 5.7°C रहा।

पेंड्रा से अमरकंटक मार्ग पर सुबह तक धुंध छाई रही।

पेंड्रा से अमरकंटक मार्ग पर सुबह तक धुंध छाई रही।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक

आज मौसम साफ है, सुबह से धूप निकली है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.4 डिग्री अधिक था।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

सरगुजा संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति

सरगुजा संभगा के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति है। बढ़ते ठंड को देखते सार्वजनिक स्थानों‎ पर नगर निगम और नगर पालिका परिषद की ओर से अलाव‎ जलाया जा रहा है। शनिवार को सरगुजा में रात का पारा 7.5 डिग्री रहा। वहीं कोरिया में 8.6 डिग्री और सूरजपुर में 10.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

दुर्ग में रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री कम

मैदानी इलाकों में से दुर्ग जिला सबसे ठंडा है। शनिवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। वहीं राजनांदगांव में 15.5 डिग्री और बालोद जिले में 12.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

बादल छंटने के बाद बढ़ने लगी ठंड

बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने लगी है। इससे सुबह और रात के समय लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं फिर आ रही हैं।

जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बस्तर, सरगुजा, राजनांदगांव, रायपुर और दुर्ग संभाग में इसी तरह के हालात रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button