छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

“शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न”

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़, 24 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह की पूर्व तैयारियों के तहत आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ।

सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद भव्य मार्च पास्ट और स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

समारोह का मुख्य आकर्षण गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और गाइड दल द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इस वर्ष स्कूली बच्चों के बैंड की विशेष प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

तैयारियों का व्यापक निरीक्षण फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने समारोह स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बिजली आपूर्ति एवं पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कार और सम्मान समारोह गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button