पखांजूर : बस्तर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की
![](https://aapkiaawaz.net/wp-content/uploads/2025/01/breaking-news-10-1-12-1-1-2-6-43-780x470.jpg)
बस्तर में माओवादियों को लगातार मिल रही शिकस्त के बाद वे अब और भी आक्रामक हो गए हैं। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली नई रणनीतियों पर काम कर रहे हैं, वहीं कुछ स्थानों पर वे ग्रामीणों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा खबर के अनुसार, नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि ये हत्याएं मुखबिरी के शक में की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील के कियर गांव की है। माओवादियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक पर्चा भी फेंका, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों को लगातार मिल रही हार से वे बौखलाए हुए हैं और जवानों के साथ मुठभेड़ की तैयारी में रहते हैं। दूसरी ओर, ग्रामीणों को निशाना बनाकर वे उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं।