छत्तीसगढ़: कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा की समय-सारिणी जारी, जानें पूरी डिटेल

 

17 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, निर्धारित हुआ विषयवार शेड्यूल

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी कर दी है। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी।

कक्षा 5वीं की परीक्षा शेड्यूल:

  • 17 मार्च: गणित
  • 21 मार्च: अंग्रेजी
  • 24 मार्च: हिन्दी
  • 27 मार्च: पर्यावरण
    ⏰ समय: सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक

कक्षा 8वीं की परीक्षा शेड्यूल:

  • 18 मार्च: गणित
  • 22 मार्च: हिन्दी
  • 26 मार्च: अंग्रेजी
  • 29 मार्च: सामाजिक विज्ञान
  • 1 अप्रैल: विज्ञान
  • 3 अप्रैल: संस्कृत/उर्दू
    ⏰ समय: सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले समय-सारिणी के अनुसार तैयारी कर लें। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए स्कूल प्रशासन या लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button