रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में निकला भव्य जुलूस, भाजपा ने दिखाई ताकत

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब दो बजे रायगढ़ पहुंचे, जहां सत्तीगुड़ी चौक से उनका भव्य रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान उनके साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान भी मौजूद रहे।

राजनीतिक गलियारों में इस रोड शो को भाजपा की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रायगढ़ की जनता से भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया और कहा कि भाजपा की सरकार जनता के विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button