छत्तीसगढ़ के 9 पुलिस अधिकारियों को मिला IPS बैच, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के नौ वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने उनकी सीनियरिटी के आधार पर 2014 से 2016 के बीच के बैच आवंटित किए हैं।

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

  • प्रफुल्ल ठाकुर को 2015 बैच
  • विजय कुमार पांडे को 2016 बैच
  • उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ूराम ठाकुर को 2014 बैच आवंटित किया गया है।

गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद सभी अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में शामिल हो गए हैं। इससे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment