
जशपुर 24 मार्च 25/ जिला प्रशासन द्वारा कुनकुरी मयाली में विश्व सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा समाप्त होने के पश्चात स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता दीदियों शहरी क्षेत्रों के नगर पालिका के स्वच्छता मित्रों द्वारा शिव धाम की साफ सफाई की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को दूसरे दिन शिव की कथा सुनने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए।




