छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत युवाओं को दिया गया राज मिस्त्री का प्रशिक्षण

साहीडांड, कुटमा और भीतघरा ग्राम पंचायत के 35 युवाओं ने राजमिस्त्री का लिया प्रशिक्षण

जशपुरनगर 25 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा के कुटमा ग्राम पंचायत में 35 लोगों को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज मिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में ग्राम पंचायत साहीडांड, कुटमा और भीतघरा के कुल 35 लोगों शामिल थे।
कौशल विकास के सहायक संचालक ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को उनके रूचि के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत इन युवाओं को प्लैसमेंट कैंम्प व अन्य माध्यमों से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सार्थक पहल भी किया जाता है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button