स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का कक्षा दसवीं एवं बारहवीं हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम…

जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का कक्षा दसवीं एवं बारहवीं हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में शत प्रतिशत परिणाम रहा है. अंग्रेजी माध्यम में कक्षा दसवीं में 47 विद्यार्थियों में सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें कुमारी दीक्षा दास 93.8% प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की है. कक्षा 12वीं में 58 विद्यार्थियों में 57 प्रथम श्रेणी एवं 01 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. कक्षा 12वीं में माही गुप्ता 91.6 %के साथ प्रथम स्थान, पलक जायसवाल 91.4% द्वितीय स्थान एवं अनीता यादव 91% तृतीय स्थान पर प्राप्त की है I

इसी प्रकार हिंदी माध्यम में कक्षा दसवीं में 58 विद्यार्थियों में 42 प्रथम श्रेणी में एवं 16 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. हिंदी माध्यम में कक्षा 12वीं में 110 विद्यार्थियों में 84 प्रथम श्रेणी में एवं 26 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. दोनों हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कक्षा दसवीं में 29 एवं कक्षा 12वीं में 33 है. प्राचार्य सुदर्शन सिंह पटेल ने सभी विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं. प्राचार्य ने बताया कि यह उपलब्धि कलेक्टर महोदय के दिशा निर्देश पर यशस्वी जशपुर के नोडल विनोद गुप्ता जी के शत प्रतिशत परिणाम हेतु वर्ष भर चलाई जाने वाले गतिविधियों का पूर्णत: अनुसरण तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम से प्राप्त हुआ है।

Share This Article
Leave a review