छत्तीसगढ़न्यूज़राजनीती उठापटक

भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर 2 जून को, ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर होगा आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अग्रोहा भवन में लगेगा शिविर, युवाओं में उत्साह, जनसेवा का संदेश देगा आयोजन


रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायगढ़ द्वारा आगामी 2 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर अग्रोहा भवन में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं ओपी चौधरी
भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि ओपी चौधरी युवाओं के लिए एक आदर्श हैं, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। वे निरंतर जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता देते आ रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के जन्मदिन को सेवा पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

जनसेवा का संदेश देगा रक्तदान शिविर
शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में सहभागिता की उम्मीद है।

इन विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक मौजूद रहेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आग्रह
भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस पुनीत अवसर का हिस्सा बनें और जनसेवा में सहभागी बनें।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button