छत्तीसगढ़

बीजापुर : नक्सली शिक्षा प्रभारी सुधाकर मुठभेड़ में ढेर, ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली था

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को मार गिराया गया है।

सुधाकर नक्सल संगठन में शिक्षा विभाग का प्रमुख था और लंबे समय से सक्रिय रूप से संगठन को चला रहा था। वह आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी इलाके का निवासी था। सुरक्षाबलों को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

बीजापुर के नेशनल पार्क के घने जंगलों में चल रहे इस अभियान में सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना के आधार पर सफलता मिली। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि क्षेत्र में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं।

पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों के नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी कामयाबी बताया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button