डूमरपाली में शाला प्रवेश उत्सव सह न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला डूमरपाली संकुल केंद्र कुडुमकेला विकासखंड घरघोडा में नव प्रवेशी नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वागत के साथ शिक्षा सत्र 2025 -26 के प्रथम दिवस का शुभारंभ उत्साह पूर्वक शाला प्रवेश उत्सव समस्त जनप्रतिनिधि शाला प्रबंधन समिति सदस्य एवं ब्लाक के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजन किया गया ।शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधि संकुल प्राचार्य सह विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बलराम भगत संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री महेश दास महंत संकुल के अंतर्गत अन्य शिक्षक श्री राम लखन सिंह ठाकुर गणेश्वर प्रसाद श्याम प्रधान पाठक श्री टिकेश्वर प्रसाद साहू विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती जयंती श्याम शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य गण साथ ही साथ विद्यालय के रसोईया समूह एवं स्वीपर समस्त पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं कक्षा पहली में नव प्रवेशी बच्चों के तिलक माल्यार्पण पुष्प गुछ एवं मिष्ठान आरती दिखाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया ।इसके पश्चात श्रीमती जयंती श्याम द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विद्यालय में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री मोहन सिंह राठिया जी द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व को बतलाते हुए गुरुजनों के दिए ज्ञान को आत्मसात कर एक बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री टिकेश्वर प्रसाद साहू जी द्वारा विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओ के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय द्वारा बेहतर वातावरण निर्मित प्रदान करने की बात कही गई इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी प्रथम दिवस को यादगार बनाने हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों एवं बच्चों के लिए न्योता भोजन सह मिष्ठान आदि की व्यवस्था की गई। जिससे विद्यालय के बच्चों में उत्साह का वातावरण देखा गया।

Share This Article
Leave a review