
दुकान से बाहर खीचकर लोहे के राड़ से ताबड़तोड़ हमला,
मयूरेश का सर, पसली और पीठ पर आई चोट,पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे ने किया प्राणघातक हमला,
सारंगढ़ में आम नागरिको में गहरा आक्रोश,
देरशाम 9 बजे की घटना, मयूरेश अस्तपाल में भर्ती,
सिटी कोतवाली में संगीन धाराओ मे अपराध दर्ज
जान से मारने का प्रयास एवं लूट-डकैती की लगी धारा,
सारंगढ़, सारंगढ़ में असामाजिक तत्वो का तांड़व आज देरशाम को देखने को मिला जब नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ तीन जुलाई को शाम हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। लेकिन सर, पीठ, कमर आदि में गहरी चोट आई है।
इस हमले की जानकारी मिलते ही भाजपाईयो की भीड़ अस्पताल तथा थाना परिसर में एकत्रित होकर आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। देररात नगर पालिका अध्यक्ष अजय बंजारे और अन्य साथियो के खिलाफ बीएनएस 109(1), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी प्रतिदिन की भांति अपने दुकान को बंद करके घर आने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय लगभग 9 बजे रात को नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे और उनके साथ लगभग 10-15 साथियो ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उनके सर और कमर और पीठ पर लोहे के राड से हमला किया गया जिसकी उनको गंभीर चोटे आई। लगभग 10 से 15 मिनट तक गुड़ागर्दी का ताडंव मचाने के बाद अधमरा कर मयूरेश को आरोपी वहा से फरार हो गये। ही साहनी मोहल्ले की महिलाओ ने आरोपियो को मारपीट करने से रोका जिसके कारण से मयूरेश केशरवानी की जान बच पाई। वरना उनका हत्या होना तय दिख रहा था। हमले में आहत मयूरेश केशरवानी को तत्काल सारंगढ़ शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा पर प्रारंभिक ईलाज के बाद एक्सरे के लिये निजी अस्पताल राधाकृष्ण अस्पताल ले जाया गया जहा अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वही मयूरेश केशरवानी के बड़े भाई अमितेश केशरवानी के शिकायत आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अजय बंजारे और उनके अन्य 10-15 साथियो के खिलाफ बीएनएस की गैरजमानती धारा 109(1) तथा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओ में गहरा आक्रोश
सारंगढ़ नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद मयूरेश केशरवानी के ऊपर किया गया प्राणघातक हमले की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर और थाना में भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ एकत्रित हो गई। लगभग 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में पुलिस अधिकारियो से दोषियो पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेताओ ने पुलिस को चेतावनी भी दिया कि कड़ी कार्यवाही नही होने पर उनके द्वारा विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, महामंत्री अजय गोपाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद सत्येन्द बरगाह, पार्षद अमित तिवारी, भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल, राजा गुप्ता, जय बानी, अविनाश पुरी, सतीश शर्मा, सूरज गुप्ता, जीतू गुप्ता, भीम केशरवानी,अक्षत स्वर्णकार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देररात तक थाने मे डटे रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष को राज्य शासन ने किया बर्खास्त