छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़लैलूंगा

लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने चंद्रदीप मित्तल को प्रतिनिधि नियुक्त किया

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

सतीश शुक्ला लैलूंगा

लैलूंगा। लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने कांग्रेस के युवा
और ऊर्जावान कार्यकर्ता चंद्रदीप मित्तल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद अब वे नगर पंचायत से जुड़े सभी कार्यों में3 विधायक की ओर से सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद चंद्रदीप मित्तल नगर पंचायत के हर छोटे-बड़े कार्यों में निगरानी और सहयोग की भूमिका निभाएंगे। विधायक सिदार का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और समस्याओं के समाधान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने और क्षेत्रीय कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है चंद्रदीप मित्तल लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और आम जनता से जुड़े मुद्दों को पार्टी मंच तक पहुँचाने में अग्रणी रहे हैं। विधायक विद्यावती सिदार द्वारा उन पर जताया गया भरोसा उनके संगठनात्मक योगदान की स्वीकृति माना जा रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मित्तल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश पैदा होगा संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान में भी अब अधिक पारदर्शिता और तत्परता की उम्मीद जताई जा रही है। राजनीति जानकारों कि माने तो चंद्रदीप मित्तल जैसे समर्पित कार्यकर्ता की नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button