भारत ने एशिया कप के ‘खिताबी युद्ध’ में गाड़ा झंडा, तिलक वर्मा के ‘करंट’ से झुलसा पाकिस्तान…..

भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का ‘खिताबी युद्ध’ हो रहा है। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर हाई-वोल्टेज फाइनल में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को 19.1 ओवर में ढेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का आगाज खराब रहा। भारत ने 20 रन जोड़कर तीन विकेट खो दिए। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा (5) का बल्ला नहीं चला। कप्तान सू्यकुमार यादव (1) भी नहीं टिके। शुभमन गिल ने 12 रन ही बना सके। इसके बाद, संजू सैमसन (21 गेंदों में 24) ने काफी देर तक तिलक का बखूबी साथ निभाया। कुलदीप यादव ने खिताबी मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। उन्होंने तीन विकेट तो एक ही ओवर में झटके, जिससे पाकिस्तान का कचूमर निकल गया। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो शिकार किए।

 

साहिबजादा फरहान (38 गेंदों में 57) और फखर जमां (35 गेंदों में 46) ने 84 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन भारत के खतरनाक ‘स्पिन जाल’ में पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया। फरहान 10वें ओवर में लौटे, जिसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाती चली गई। पाकिस्तान ने 62 रन जोड़कर 9 विकेट गंवाए। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की कातिलाना गेंदबाजी के सामने कप्तान सलमान आगा (8) और हुसैन लतत (1) समेत पाकिस्तान के सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। सईम अयूब ने 11 गेंदों में 14 रन जुटाए।

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हो गए हैं। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जबकि रिंकू सिंह पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। हार्दिक चोटिल हैं। उन्हें श्रीलंका के विरुद्ध मैच में हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं हुआ। भारत और पाकिस्तान की 17वें संस्करण में तीसरी बार भिड़ंत हो रही है। भारतीय टीम ने पिछली दोनों टक्कर में चिर प्रतिद्विंदी पाकिस्तान को रौंदा है। भारत की अब पाकिस्तान को धूस चटाकर नौवां खिताबी जीतने पर नजर है।

IND 150/5 (19.4 ओवर)

PAK 146/10 (19.1 ओवर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button