रायगढ़

रायगढ़ में व्यापारी की बाइक चोरी, थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


रायगढ़ लैलूंगा थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने एक व्यापारी की बाइक चुरा ली। पीड़ित नमन निगानिया ने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स (सीजी15 ईडी 8046) बाइक को रात लगभग 9 बजे अपने भाई के कृष्णा कुंज कालोनी स्थित मकान की पार्किंग में खड़ा किया था।

सुबह जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने आस-पास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद नमन ने लैलूंगा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा ३०३ (२) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button