छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार—
हायर सेकंडरी (12वीं) परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा समय प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा।
हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। समय प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे निर्धारित किया गया है।
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) यह परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी।
मंडल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों से परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करने की अपील की है। विस्तृत समय-सारिणी CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।