बीजापुर मुठभेड़ : 18 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद; कुख्यात कमांडर वेल्ला मोडियम मारा गया


बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। इस कार्रवाई में DRG के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को बीजापुर–गंगालूर मार्ग स्थित पुलिस लाइन की शहीद वाटिका में पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

मुठभेड़ में मिले हथियार

[img-slider id="274450"]


सर्चिंग के दौरान मौके से सुरक्षा बलों ने SLR, INSAS और 303 राइफलें बरामद की हैं। वहीं, मुठभेड़ में घायल DRG के दो जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में DRG, STF, कोबरा और CRPF की टीमें शामिल रहीं।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है और अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।

कुख्यात नक्सली कमांडर वेल्ला मोडियम ढेर

मुठभेड़ में नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी प्रमुख और संगठन के इंटेलिजेंस विंग कमांडर वेल्ला मोडियम उर्फ मंगू मोडियम को भी मार गिराया गया। वेल्ला कई बड़ी हिंसक वारदातों का आरोपी था, जिनमें पेद्दाकोरमा में एक नाबालिग, एक छात्र और एक ग्रामीण की हत्या प्रमुख है। उसके साथ 15 अन्य नक्सली भी ढेर हुए हैं।

शहीद जवानों के नाम

प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी (DRG बीजापुर)

आरक्षक दुकारू गोंडे (DRG बीजापुर)

जवान रमेश सोड़ी (DRG बीजापुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button