
वोट चोर गद्दी छोड़ की ऐतिहासिक महारैली में जुटे लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता – शाखा यादव
दिल्ली के रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पदाधिकारियों ने की शिरकत
रायगढ : कांग्रेस पार्टी की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली के लिए रामलीला मैदान में आज विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा त्यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के भी लाखों कार्यकर्ता आज सुबह से ही कार्यकर्ता मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही थी। कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे हैं और रैली स्थल पर मोहब्बत की दुकान नामक चाय की स्टॉल पर नाश्ता कर रहे थे।
रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया, विशाल मंच सजाया गया सभी की निगाहें बड़े नेताओं पर टिकी थीं। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य शीर्ष नेता जैसे ही मैदान पर पहुंचे पूरा रामलीला मैदान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और वोट चोर गद्दी छोड़ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो गया शाखा यादव ने बताया कि यह रैली कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन के तौर पर देखी जा रही है जिससे बीजेपी सरकार सहमी हुई है क्योंकि बीजेपी सरकार द्वारा भीड़ को रोकने के सभी प्रयासों के बावजूद भी दिल्ली की हर सड़क कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पट चुकी थी पहली बार भीड़ का ऐसा नजारा दिल्ली वासियों ने देखा जो अदभुत एवं ऐतिहासिक था।
शाखा यादव अपने वरिष्ठ कांग्रेस सदस्यों अनिल शुक्ला, प्रकाश नायक, विकास शर्मा, विकाश ठेठवार,संजय शुक्ला ,सलीम नियारिया दिलीप केरकेट्टा, राकेश पाण्डेय ,मोह.आरिफ, तरुण अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, जग्गू ,दीपक इजारदार व सहयोगी साथियों सहित पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।
राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोग नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं बीजेपी के नहीं।
राहुल गांधी से पहले पार्टी महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने कहा
कि जीवन में वोट की कीमत समझना जरूरी है। आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस के नेताओं को तरह-तरह के आरोप लगाकर जेल में बंद किया गया। जो उनकी पार्टी में शामिल हो गए, उसे उनकी वॉशिंग मशीन ने साफ कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे जी ने भी भाजपा पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया और लोकतंत्र में ऐसा कार्य के कर सत्ता प्राप्त करने को गलत कहा।
शाखा यादव ने कहा हम सभी ने इस महारैली में शामिल होकर वोट चोरों को नसीहत देने का कार्य किया है बीजेपी वालों से अपील की है कि स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परंपरा से ही सत्ता प्राप्त करें नहीं तो वह वक्त दूर नहीं जब ये लोकतंत्र आपको अर्श से फर्श तक पहुंचा दे। उकताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।




