
युवाओं में अचानक मौतों का कोविड टीकाकरण से कोई संबंध नहीं: एम्स–आईसीएमआर स्टडी
युवाओं में अचानक मौतों को लेकर एम्स नई दिल्ली और आईसीएमआर द्वारा की गई स्टडी में यह स्पष्ट हुआ कि कोविड टीकाकरण का इससे कोई संबंध नहीं है।
अध्ययन में पाया गया कि युवाओं में अचानक मौतों के प्रमुख कारण हृदय रोग और जीवनशैली से जुड़े जोखिम हैं।
स्टडी ने हार्ट अटैक से होने वाली मौतों से बचाव के लिए समय पर जांच, शीघ्र निदान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
एम्स नई दिल्ली के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुधीर अरावा ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी चर्चाओं में गलत जानकारी नहीं, बल्कि विश्वसनीय शोध और वैज्ञानिक प्रमाणों पर ही ध्यान दिया जाना चाहिए।
